Commercial Advertisment

Micro Finance कर्मी को गोली मार कर अपराधियों ने लूट लिया साढ़े आठ लाख रूपये, पुलिस…

किशनगंज: बिहार में अपराधी के मन से पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। एक बार फिर किशनगंज से एक आपराधिक घटना सामने आई है जहां बदमाशों ने एक माइक्रोफाइनेंस कर्मी को गोली मार कर करीब साढ़े आठ लाख रुपया लूट लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना किशनगंज के दिघलबैंक थाना के ठुकनाबस्ती के समीप की है। बताया जा रहा है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर उत्तम बर्मन अपने अन्य सहयोगी के साथ धनतोला स्टेट बैंक में रूपये जमा करवाने जा रहे थे। जैसे ही वे ठुकनाबस्ती के समीप पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी।

गोली मारने के बाद बदमाश आठ लाख पचास हजार रूपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल माइक्रो फाइनेंस कर्मी को लेकर उनके आवास पर पहुंचे और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दिघलबैंक थाना की पुलिस ने उन्हें फिर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज कर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-  Safety Standards को पूरा नहीं करने वाले पंडाल पर होगी कार्रवाई, अग्निशमन विभाग की बैठक…

https://youtube.com/22scope

Micro Finance Micro Finance Micro Finance

Micro Finance

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...