Commercial Advertisment

पूर्णिया में दिनदहाड़े Finance कर्मी से लूट, सीसीटीवी में घटना कैद

पूर्णिया में दिनदहाड़े Finance कर्मी से लूट, सीसीटीवी में घटना कैद

Google पर 22Scope चुनें

पूर्णिया: एक तरफ बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष सरकार पर आपराधिक घटनाओं में वृद्धि का आरोप लगा कर लगातार घेर रहा है बावजूद इसके राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो रहीl राज्य में घट रही आपराधिक घटनाओं को देख कर महसूस होता है कि पुलिस लाचार हो गई हैl पूर्णिया में एक बार फिर अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े एक Finance कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया हैl

घटना पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र में स्थित कस्टम ऑफिस के समीप की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक Finance कर्मी कटिहार के आजमनगर निवासी राजा कुमार यादव से हथियार के बल पर करीब 91 हजार रूपये लूट लिएl घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैl घटना के बारे में पीड़ित Finance कर्मी ने बताया कि वह रूपये कलेक्शन के लिए निकला थाl दो जगह से कलेक्शन कर तीसरी जगह जा रहा था तभी कस्टम ऑफिस के समीप बाइक से तीन बदमाश पहुंचे और हथियार के बल पर रोक लियाl

यह भी पढ़ें – मौका मिला तो Nawada को बनायेंगे देश भर में अव्वल, इस समाजसेवी ने शुरू किया अभियान

बदमाशों ने बाइक की चाबी के साथ ही रुपये से भरा बैग भी छीन लिया और मौके से भाग निकलेl घटना के बाबत Finance कर्मी ने अपने वरीय अधिकारी को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गईl बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैl

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मधेपुरा में सड़क हादसा में Bike सवार युवती की मौत, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...