38 लाख की लूट मामले का हुआ खुलासा, कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र से हुई 38 लाख रुपए की लूटकांड का खुलासा किया है। इस लूट में निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी ही मास्टरमाइंड निकला। कर्मी के ससुराल से 30 लाख रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू किया गया बरामद। एसएसपी राकेश कुमार ने पुष्टि किया।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने विगत सात दिसंबर को जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के पास में भारत फाइनेंस कार्यालय से हुए 38 लाख रुपए लूट की घटना का खुलासा कर लिया है। इस पूरे मामला में फाइनेंस ऑफिस का कर्मचारी ही मास्टरमाइंड निकला है। उसने ही इस पूरा वारदात को एक हफ्ते पूर्व प्लानिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी इरफान अली और किशन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। फिर उसके बाद टीम ने मामले में अलग-अलग जगहों पर रेड किया। जिसके बाद से हुई छानबीन में फाइनेंस कर्मी से लूटे गए हुए मोबाइल का लोकेशन पूर्वी चंपारण में मिला। पूर्वी चंपारण ने दबिश देने से घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद की गई। वहीं से पुलिस को लूटे गए 30 लाख रुपए भी बरामद हो गए। जबकि बाकी का आठ लाख रुपए लेकर एक अपराधी नेपाल भाग चुका है जिसको लेकर के छापेमारी किया जा रहा है।

वहीं पूरी घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने बताया है कि बीते सात दिसंबर की रात अहियापुर इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी से 38 लाख रुपए लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कंपनी के ही ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता और यूनिट हेड मैनेजर इरफान अली ने मिलकर पूरे घटना को प्लानिंग की थी। दोनों लोग एक ही जगह काम करते थे पुलिस ने टेक्निकल टीम के सहारे छानबीन कर लूटे गए 30 लाख 23 हज़ार रुपए को बरामद कर लिए हैं। इस कार्य के उद्वेदन करने वाली पूरी टीम को 25 हजार रुपए देकर एसएसपी राकेश कुमार ने पुरस्कृत भी किया।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...