बिहपुर के पूर्व प्रत्याशी गौतम कुमार प्रीतम ने ग्रहण की RJD की सदस्यता

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांतों में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के हाथों बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गौतम कुमार प्रीतम ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता मो. एजाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव और संजय पटेल मौजूद थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रत्याशी रहे गौतम कुमार प्रीतम के राजद में शामिल होने से भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिला राजद संगठन मजबूत और धारदार होगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी की यात्रा से सत्ता पक्ष को सता रही है चिंता – RJD

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...