तेजस्वी की यात्रा से सत्ता पक्ष को सता रही है चिंता – RJD

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक मुकेश यादव ने विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के बिहार यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के यात्रा से सत्ता पक्ष को चिंता सता रही है। जनता की समस्या को जानकर बिहार सरकार को घेरने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने 2020 में मैंडेट दिया था। मगर सरकारी तंत्र का उपयोग कर सत्ता से उन्हें बाहर कर दिया गया। बिहार की जनता उनके साथ हैं और जनता के बीच तेजस्वी यादव उनकी बात को सुनाने जा रहे हैं।

राजद विधायक मुकेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव पर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां उन्हें डराने की कोशिश कर रही है, मगर वह डरने वाले नहीं है। लालू प्रसाद यादव का भी डराने का काम किया गया था को जो की वह कभी डरे नहीं ऐसे ही तेजस्वी भी नहीं डरने वाले हैं। तेजस्वी ने कहा था कि आरक्षण विरोधी भाजपा है और यही साबित हुआ। बिहार में आरक्षण का जो दायरा बढ़ाने का काम महागठबंधन की सरकार ने किया था उसे रोक दिया गया। बिहार केंद्र की डबल इंजन की सरकार है क्यों नहीं बिहार के आरक्षण को लागू रहने दिया गया।

यह भी पढ़े : ED के सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर तेजस्वी ने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये BJP की रूटीन वर्क

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Food Safety: वैशाली में फर्जी FSSAI नंबर वाले Packaged Water...

वैशाली के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की 35,454 बोतलें जब्त कीं। बोतलों पर फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर मिलने की...

Patna News: निर्माणाधीन सभी भवनों की नियमित जांच के निर्देश, मंत्री...

पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता...

LNMI Patna में InQuizitive Minds Quiz Competition, बिहार-झारखंड के 125 टीमों...

 LNMI पटना में InQuizitive Minds अंतरराज्यीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बिहार-झारखंड से 344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 125 टीमों ने हिस्सा लिया।LNMI Patna ...