सीसीएल में “वेटब्रिज जागरूकता सप्ताह” व्यापक निरीक्षण अभियान का शुभारंभ

रांची. कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया के मार्गदर्शन में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सतर्कता विभाग ने सभी कमांड क्षेत्रों में “वेटब्रिज जागरूकता सप्ताह” नामक एक व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू किया।

8 अगस्त से 14 अगस्त, 2024 तक चलने वाली इस पहल का उद्देश्य सड़क के तौल पुलों के उचित संचालन और रखरखाव के बारे में अधिकारियों, कर्मचारियों और हितधारकों को जागरूक करना है। पूरे सप्ताह के दौरान, परिचालन मानकों और रखरखाव प्रोटोकॉल के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सीसीएल के कमांड क्षेत्रों में 171 तौल पुलों का निरीक्षण किया जाएगा।

जागरूकता अभियान में तौल पुलों के संचालन और रखरखाव के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए अपनाई जाने वाली प्रथाओं के बारे में ज्ञान पैदा करना है।

गौरतलब है कि कोयला कंपनियों में वे ब्रिज एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसका उपयोग कोयला ले जाने वाले लोडेड और खाली वाहनों के वजन को मापने के लिए किया जाता है। यह प्रणाली परिवहन किए गए कोयले का सटीक माप सुनिश्चित करने में मदद करती है और परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकता है और इन्वेंट्री को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।

वे ब्रिज कोयला कंपनियों की परिचालन दक्षता के लिए अभिन्न अंग हैं, यह सुनिश्चित करता हैं कि सभी कोयला का लेनदेन सही तरीके से दर्ज की जाएं और गलत माप के कारण संभावित वित्तीय नुकसान को रोका जाएं। इस तरह सीसीएल न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि कोयले के उचित संचालन, परिचालन मानक और रखरखाव प्रोटोकॉल के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है।

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...