Advertisment

साइबर थाने की ओर से साइबर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

गया : जिले में साइबर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत साइबर थाने द्वारा की गई है। यह अभियान जिले के गांवों से लेकर शहरों तक चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को साइबर अपराधों से बचने और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

डीएसपी साक्षी राय ने जानकारी दी कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें सुरक्षा के प्रभावी उपायों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि शिविरों में यह बताया जाएगा कि साइबर अपराधियों से कैसे बचा जा सकता है, और ठगी का शिकार होने की स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए। लोगों को ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिसमें साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों को समझाया जाएगा।

यह भी देखें :

इसके साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। जैसे कि पासवर्ड की सुरक्षा, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना। इसके अलावा ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना, बैंक को सूचित करना और संबंधित अधिकारियों से मदद लेना कितना महत्वपूर्ण है। इस पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिला पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग जागरूक हों और साइबर अपराधों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

यह भी पढ़े : दिन रात मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, पुलिस में नौकरी लगते ही पति को कहा- बाय-बाय!

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...