लोहरदगा में कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लोहरदगा. जिले के किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान कोचा बरनाग निवासी 48 वर्षीय लाखों उरांव पिता शनिचरवा उरांव के रूप में हुई है। वहीं मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

लोहरदगा में कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत

बताया जा रहा है कि वह अपने धान के खेत में पानी देखने गया था। इसी दौरान कोचा खलिहान चौरा दोन में मनरेगा से बना कुआं में फिसल कर गिर गया। स्थानीय ग्रामीण प्रवीण लकड़ा, दिलेश उरांव, सोमरा उरांव, विवेक उराँव, अशोक कुजुर सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा कुएं से शव निकालकर घर लाया गया।

इसके बाद घटना की जानकारी किस्को थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह को दी गयी। इधर थाना प्रभारी के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...