गढ़वा में अर्ध निर्मित कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गढ़वा. जिले के रंका थाना क्षेत्र के लुकंबर गांव में अर्ध निर्मित मनरेगा के कुआं में दो बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों बकरी चराने के लिए पास के खेत में गए हुए थे। इस दौरान अत्यंत गर्मी की वजह से दोनों ने नहाने के लिए पास के कुएं में छलांग लगा दी। इस दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम गोलू यादव तथा धनंजय यादव बताए जा रहे हैं।

गढ़वा में कुएं में डूबने से दो की मौत

वहीं घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे नहाने गए हुए थे। जब नहा कर वापस नहीं आए तो घर के लोग खोजने निकले। काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव पास में अर्ध निर्मित मनरेगा के कुआं में देखा गया। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में आग की तरह यह खबर फैल गयी। घटना की सूचना वहां के लोगों ने रंका थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक को दी। अनिल कुमार नायक अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। इधर परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...