Gumla Road Accident : साली को बाइक पर बैठाकर जा रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत…

Gumla Road Accident : गुमला में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक का नाम सुरेश उरांव बताया जा रहा है। घटना में बाइक के पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gumla Road Accident : अज्ञात ट्रक ने पीछे से मारी बाइक पर टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रिश्ते में जीजा और शाली हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर बघिमा बाजार की ओर जा रहे थे इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद व्यक्ति बाइक सहित दूर फेंका गया। घटनास्थल पर ही सुरेश की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है।

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...