Road Accident : रामगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर…

Ramgarh : रामगढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) हुआ है जहां दो लोगों की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल घायल व्यक्ति को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : समीर मोहंती के पत्र की फॉरेंसिक जांच कराए चुनाव आयोग-बाबूलाल मरांडी 

घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोनाराम मुर्मू अपनी पत्नी सूरजमनि सोरेन और सास मूर्ति टुडू को बाइक पर बिठाकर चुरचू जुमरी बेलगड्डा जा रहे थे इसी दौरान एनएच-23 में छत्तरमांडू के पास व्यवहार न्यायालय के समीप एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

महिला की घटनास्थल पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित तीनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इस घटना में सास मूर्ति टुडू की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं घटना की सूचना के बाद आई पुलिस ने दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सूरजमनि सोरेन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhurva Hit and Run Case : दुर्घटना नहीं हत्या, पैर कटकर हो गया था अलग, ये था पूरा मामला… 

वहीं सोनाराम मुर्मू की भी गंभीर स्थिति बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजधानी रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।R

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...