Advertisment

रांची में छात्रा हुई ठगी और धमकी का शिकार: मामला दर्ज

रांची: रांची में गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली बीकॉम की एक छात्रा ठगी और धमकी का शिकार बनी है। आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उससे जेवरात की ठगी की और पर्सनल फोटो को परिवार वालों को भेजने की धमकी दी।

सदर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित छात्रा गढ़वा की निवासी है और वर्तमान में रांची में पढ़ाई कर रही है। आरोपी का नाम प्रियांशु कुमार सिंह है, जो गढ़वा के सहिजना का रहने वाला है।

ठगी और धमकी :

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे 2 लाख रुपये की मांग की और घर से जेवरात लाकर देने को कहा। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसकी व्यक्तिगत फोटो परिवार वालों को भेजने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। छात्रा के परिवार और स्थानीय समाज में इस घटना को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

JPSC Controversy: JPSC में फैसलों पर उठे सवाल, सदस्यों की आपत्ति...

 JPSC में निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांगते के कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद निर्णय आगे बढ़ने से आयोग...

JPSC Scam: अभय तिवारी के रिमांड में बड़ा खुलासा, 60 से...

JPSC मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में कथित वसूली सिंडिकेट और 11वीं व 13वीं परीक्षा में पैसे लेने से जुड़े कई...

Ranchi Flight Delay: तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, विमान 35...

 रांची में मंगलवार शाम तेज बारिश और हवा के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। इंडिगो समेत कई फ्लाइटें निर्धारित समय से देरी से रवाना...