जुमार नदी में डूबकर छात्र की मौत: एनडीआरएफ की टीम ने शव निकालने का शुरू किया प्रयास

रांची: रविवार की सुबह झारखंड के जुमार नदी में एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें मनन विद्या स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र पीयूष कुमार की डूबकर मौत हो गई। पीयूष बिहार के गया जिला का निवासी था और वह स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पीयूष और उसके साथियों ने भागकर जुमार नदी गये थे।

नहाते समय पीयूष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को सूचित किया।

एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया है।पीयूष के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। स्कूल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी  मामले की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...