Bokaro Crime News : जेवर दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro Crime News : बोकारो पुलिस को एक बार चोरों ने खुली चुनौती दी हैं जहां जिले के पिंड्राजोड़ा स्थित तेलीडीह मोड़ के पास अवस्थित गोल्ड जवेलरी दुकान से बीती रात चोरों ने लाखों रूपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। घटना पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल दूर हैं।

Bokaro Crime News : सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद

हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिसके आधार पर पुलिस चोरों को शिनाख्त करने में जुट गई है। मालूम हो कि शनिवार की रात दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गये, इस बीच मौसम खराब होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने ग्रील तोड़कर लाखों रुपयों के ज्वेलरी लेकर चलते बने।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कुकुरतोपा में जमकर चले धारदार हथियार, महिला समेत नौ जख्मी, ये था मामला… 

हालांकि चोरी किये गए सामानों का अभी मिलान नहीं किया जा सका है। दुकानदार के मुताबिक ढाई से तीन किलो चांदी के गहने की चोरी हुई है। हालांकि इस दौरान दुकान के अंदर के लॉकर सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले मे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...