Garhwa में नारी कंकाल मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Garhwa : गढ़वा के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसारी पंचायत के एक जंगल से महिला का कंकाल बरामद किया गया है। कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नर कंकाल का पहचान गांव के ही सीमित्री देवी के रूप में किया गया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक की पुत्री मीरा देवी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Garhwa : बकरी चराने गए युवको ने देखा कंकाल

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अकेलवा दामर जंगल में गांव के कुछ लड़के बकरी चराने गए थे। जहां दुर्गंध मिलने पर पास जाकर देखा कि एक  कंकाल पड़ा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरी खबर आग की तरह फैल गई। महिला कंकाल की खबर मिलते ही मृतक महिला की गोतनी लालती देवी पति राजकुमार भुइया ने मृतक की पुत्री मीरा देवी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर युवती ने कंकाल को अपनी मां की साड़ी से तथा वहीं पर पड़े चप्पल से पहचान की।

Garhwa : 5 अगस्त को एक व्यक्ति के साथ घर से निकली थी महिला

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पहुंचे। महिला कंकाल की पहचान अपनी मां के रूप में करते हुए मीरा देवी ने बताया कि बीते 5 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति आया था, जो पहले से भी हमारे घर में आया करता था। मेरी मां बिना कुछ बताए उसी व्यक्ति के साथ घर से गयी थी। शाम तक घर नहीं आने पर हमारी चाची लालती देवी ने फोन लगाया तो मां का फोन बंद मिला।

ये भी पढ़ें- Khunti में लोहा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार… 

जिसके बाद हमलोग चिंतित हो गए और उनकी खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। सूत्रो के अनुसार सीमित्री देवी जिस व्यक्ति के साथ गयी थी उसी व्यक्ति के साथ उसने गांव में ही शराब पिया था। उसके बाद रविवार को अकेलवा दामर जंगल में महिला का कंकाल बरामद किया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला का नृशंस तरीके से हत्या किया गया है। हत्यारे की जल्द पहचान जल्द कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

गढ़वा से आकाश की रिपोर्ट—–

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...