औरंगाबाद में नर कंकाल मिलने से लोगों में मची हड़कंप

औरंगाबाद : जिले के नगर थाना स्थित शाहपुर मुहल्ले के बांध से एक नर कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। नर कंकाल मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। नर कंकाल देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस नर कंकाल के ऊपर पड़े कपड़े से पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस समझना चाह रही है कि आखिर यह किसका शव है। बताया जाता है कि कुछ बच्चे बांध के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने के क्रम में बच्चों की नजर वहां पड़े कंकाल पर पड़ी और उनकी चीख निकल पड़ी। फिर उन बच्चों ने आवाज लगाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। स्थानीय जब नजदीक गए तो देखा कि बांध पर पड़े कंकाल के हाथ में एक नीडल लगा हुआ है।

लोगों ने आशंका जताई कि व्यक्ति बीमार होगा और स्लाइन चढ़ाने के दौरान उसकी मौत हो गई होगी,क्योंकि उसके हाथ में ड्रिप निडिल लगा हुआ था। नर कंकाल की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ऐसे परिवार भी वहां आ पहुंचे जिनका सगा महीनों से गायब है। मगर ऐसी अवस्था में शव की पहचान पाना नामुमकिन था। भीड़ ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई चंदन अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को जब्त कर लिया।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...