Giridih Breaking : सरिया में दिनदहाड़े व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर…

Giridih Breaking : गिरिडीह के सरिया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मार दिया गया है। गोली लगने के बाद व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए सरिया के देवकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना सरिया क्षेत्र के ओरवाटांड के पास की बताई जा रही है।

Giridih Breaking : जांच में जुटी पुलिस

गंभीर से घायल व्यक्ति का नाम विश्वनाथ यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से घायल विश्वनाथ बैंक ऑफ इंडिया का बैंक मित्र है। केशवार इलाके में विश्वनाथ की ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है। आज दोपहर में वह बैंक से पैसा निकालकर जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधियो ने उससे पैसे से भरा बैग छीनना चाहा।

जब विश्वनाथ ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद पैसों से भरा बैग लेकर अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल विश्वनाथ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Giridih Breaking : बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह घायल व्यक्ति से मिलने पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय कुमार राम भी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि अपराधियों का कुछ सुराग मिल सके।

सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट—–

 

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...