Giridih : बेकाबू बाइक ने वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर, चार गंभीर…

Giridih : गिरीडीह में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक बेकाबू बाइक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए गांवा सीएचसी ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना गावां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Giridih में शिवराज की हुंकार-हमारी सरकार बनी तो इन बांग्लादेशियों को झारखंड से खदेड़ कर भगाएंगे 

Giridih : घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी के मुताबिक गावां थाना क्षेत्र के पटना डोरंडा रोड के पास बगदेडीह में आज देर शाम एक बेकाबू बाइक ने सड़क किनारे बैठे सुधीर मिस्त्री नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें-Giridih Cash Scandal : कार के टायर में छुपाकर ले जाया जा रहा था 50 लाख रुपए, जेएमएम-बीजेपी में टक्कर…

वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक चालक चरकी निवासी धीरज कुमार, भंडारी निवासी सुनील कुमार व पटना निवासी नवीन कुमार सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को गावां सीएचसी लाया गया जहां डॉ काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गिरिडीह से सागर कुमार की रिपोर्ट—

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...