Aurangabad में नदी में डूब कर युवक की मौत

औरंगाबाद: औरंगाबाद में शौच के लिए गए एक युवक की पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर शव को पानी से निकाला। घटना औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के मनोरा रतनपुर की है जहां शौच करने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह पुनपुन नदी में डूब गया। मृतक की पहचान रतनपुर मनोरा निवासी वीगन कुमार के रूप में की गई।

घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो है वहीं पुलिस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि युवक शौच के लिए नदी के किनारे गया था जहां पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी लोगों ने ओबरा थाना की पुलिस को दी।मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर घंटों की मशक्क्त के बाद शव को नदी से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाल कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   2 Auto की आमने सामने टक्कर में 1 की मौत, पांच जख्मी

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad

Aurangabad

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: QR Wrist Band से AI तक,...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार परंपरा के साथ आधुनिक...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के पास...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव पर अचानक हुई गोलीबारी ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बिंदल मॉल के पास...