जिस सरकार में बहू बेटियों के मान सम्मान पर खतरा, वैसी सरकार को उखाड़ फेंक दें- सुजाता भैया

जामताड़ा. जिस सरकार में बहू बेटियों के मान सम्मान पर खतरा है, वैसी सरकार को ज्यादा दिन रहने नहीं देनी चाहिए। इस बार महिलाओं ने संकल्प ले लिया है कि सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा। ये बातें भाजपा जिला मंत्री आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सुजाता सिंह भैया ने कहीं।

राज्य में गिरती विधि व्यवस्था एवं महिलाओं पर हो रहे हिंसा के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें महिला आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम की प्रमंडलीय प्रभारी डॉ. अंजुला मुर्मू, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनिता सोरेन शामिल हुई।

इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आक्रोश प्रदर्शन में जामताड़ा जिले के सभी 6 प्रखंडों से महिलाएं पहुंची थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया ने कहा कि इस गठबंधन की सरकार में आदिवासी महिलाओं पर काफी जुल्म हुआ है और सरकार चुपचाप मौन रही। जब चुनाव का समय आया तो महिला वोट को समेटने के लिए मंईयां सम्मान योजना लागू की गयी है। जबकि वास्तविकता और है, यह मंईयां सम्मान नहीं महिलाओं को परेशान करने की योजना है।

वहीं आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम की प्रमंडलीय प्रभारी डॉ. अंजुला मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं को सम्मान देने के नाम पर मंईयां सम्मान योजना लागू की है। लेकिन यह योजना भी सरकार की तरह विफल होगी। चुनाव से पहले इस योजना को लाकर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का काम किया है।

वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता सोरेन ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षण नहीं दे सकती है, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। महिला मोर्चा सरकार की इस कार्यशैली का विरोध करती है और आने वाले चुनाव में इसे सत्ता से हटाने का काम करेगी। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुकूमुनी हेंब्रम, विथिका झा, बेबी पासवान, आभा आर्या, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, दुबराज मंडल, सुरेश राय, मनीष दुबे, कमल गुप्ता, सुप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।

जामताड़ा से अजीत की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...