Jehanabad मंदिर हादसे में पहली गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

जहानाबाद: जहानाबाद के मखदुमपुर में वाणावर सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार। पुलिस को अन्य चिह्नित संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने भगदड़ के लिए जिम्मेवार एक फूल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है जब कि दो तीन अन्य फूल विक्रेताओं की तलाश जारी है। मामले को लेकर जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि हादसे की जांच में पता चला कि फूल दुकानदार और कांवरियों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी और इसी कहासुनी में धक्कामुक्की हो गई थी।

धक्का मुक्की के कारण मौके पर भगदड़ हुई और इसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बरावर पहाड़ी पर स्थित मंदिर परिसर को अब विक्रेता मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि सावन की चौथे सोमवार के अवसर पर सिद्धेश्वर मंदिर में कांवरियों की भारी भीड़ जुटी थी इसी दौरान वहां कांवरिये और फूल विक्रेताओं की किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर भगदड़ मच गई जिसमें सात कांवरियों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें-  Jehanabad की यह महिला मुखिया शामिल होंगी लाल किला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...