Dhanbad : पूरा परिवार गया था गांव, घर का ताला तोड़कर हो गई लाखों की चोरी…

Dhanbad : धनबाद में चोरों का आतंक देखने को मिला है जहां एक बंद घर का ताला तोड़कर घर लाखों रुपए के साथ कई महंगे सामान की चोरी कर ली। धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा कांटा निवासी रमावती देवी ने निरसा थाना में एक लिखित शिकायत दी है।

Dhanbad : 8 अगस्त को पूरा गांव बिहार गया हुआ था

अपने शिकायत में रमावती देवी ने बताया है कि 8 अगस्त को हमलोग पूरा परिवार अपने गांव बिहार गए हुए थे तभी 13 अगस्त को हमारे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आप लोगों के घर के दरवाजा पर ताला लगा हुआ नहीं है एवं दरवाजा खुला हुआ है। मेरे कहने पर हमारे पड़ोसी घर के अंदर गए तो देखा कि हमारे घर में लगे तीन ताले टूटे पड़े हैं और घर का सामान बिखरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Breaking : चुनाव आयोग की प्रेस-कॉन्फ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनाव का नहीं हुआ ऐलान… 

इसके साथ ही अलमीरा में रखा हुआ सामान भी बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही जब हम लोग भी पहुंचे तो पाया कि अलमारी में रखा हुआ सोने के आभूषण के साथ-साथ लगभग 60 हजार रुपए भी अलमारी से गायब हैं। जानकारी देते हुए रमावती देवी के पुत्र विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को हमलोगों ने लिखित शिकायत दी थी इसके बावजूद उसके अभी तक पुलिस जांच करने नहीं आई है।

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...