6 घंटे बाद हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हुई मेडिकल सेवाएं

हजारीबाग. आज हजारीबाग एवं उत्तरी छोटानागपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की साभी मेडिकल सेवाएं लगभग 6 से 6:30 घंटे तक पूर्ण रूप से बंद रही। इसकी वजह से मरीज परेशान रहे। दरअसल, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सोमा उरांव के साथ हजारीबाग के मेडिसिन वार्ड में एक मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट को लेकर हजारीबाग में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू थी।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर सोमा उरांव पर हमला कर दिया। इसकी सूचना लगते ही सारे डॉक्टरों ने अस्पताल की सारी सेवाएं बंद कर दी, जिससे लगभग 6 से 6:30 घंटे तक अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा एवं मरीज को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान कोडरमा से रेफर किए गए मरीज हजारीबाग के इस अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां के डॉक्टरों ने सीधे रांची रेफर कर दिया।

लगभग 6:30 घंटे के बाद हजारीबाग के एसडीओ शैलेश कुमार शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से बात की। डॉक्टर ने अपनी परेशानी एसडीओ के समक्ष रखी, जिसमें सबसे मुख्य मांग डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर थी। एसडीओ ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि तत्काल प्रभाव से यहां अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति कर दी जाएगी एवं गश्ती दल भी लगातार इस अस्पताल में पेट्रोलिंग करता रहेगा। उसके बाद डॉक्टरों ने अपनी इमरजेंसी सेवाएं चालू कर दी।

हालांकि ओपीडी अभी भी बंद रहेगा क्योंकि आईएमए ने कोलकाता डॉक्टर कांड और हजारीबाग के सीनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना को लेकर कल देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है, परंतु इस दौरान भी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं एसडीओ की वार्ता के बाद चालू कर दी गई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...

Bihar Ripening Chamber Yojana: फलों की कीमत बढ़ाने का नया फॉर्मूला!...

Bihar Ripening Chamber Yojana: बिहार सरकार के कृषि विभाग के तहत बागवानी निदेशालय राज्य में फलों को सुरक्षित, वैज्ञानिक और नियंत्रित तरीके से पकाने...