डीटीओ के आवास पर निगरानी की छापेमारी, अवैध कमाई का हुआ खुलासा

पटनाः राजधानी में एक बार फिर से निगरानी की टीम ने डीटीओ के आवास पर छापेमारी की. निगरानी विभाग की टीम की रेड निलंबित डीटीओ के आवास पर पड़ी. टीम को छापेमारी में कई कागजात मिले हैं. निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निलंबित डीटीओ के पटना बोरिंग रोड स्थित आवास पर छापेमारी की. फिलहाल अजय कुमार जहानाबाद के निलंबित डीटीओ हैं. इसके अलावा अजय कुमार पर पटना में डीटीओ पद पर रहते करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा था. जिसकी जांच के बाद वह पिछले महीने ही सस्पेंड हुए हैं.

पटना में दिवाली से पहले बड़ा बम फटा है. निगरानी विभाग ने बोरिंग रोड में राधे कृष्ण अपार्टमेंट स्थित निलंबित डीटीओ के आवास छापेमारी की. डीएसपी ने बताया कि कोर्ट से आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में सर्च वारंट लेने के बाद छापेमारी की गई है, जिसमें लाखों की अवैध कमाई का खुलासा हुआ है.

रिपोर्ट-रॉबिन

उपायुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ सहित अन्य अधिकारियों ने लिया बूस्टर डोज

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...