अगुवानी घाट पर Bridge का हिस्सा गिरने पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा…

पटना: बिहार के अगुवानी गंगा घाट पर बन रहा पुल का हिस्सा तीसरी बार गिर गया। पुल का हिस्सा गिरने के बाद विपक्ष एक बार फिर सरकार पर हमलावर हुआ। मामले में विपक्ष को जवाब देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुल का हिस्सा जब पहली बार 2022 में क्षतिग्रस्त हुआ था तभी आईआईटी रुड़की से पुल के डिजाइन की जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि फाउंडेशन के डिज़ाइन में ही गड़बड़ी थी जिसके बाद संवेदक को आदेश दिया गया था कि गलत डिज़ाइन वाले हिस्सा को हटा कर नए सिरे से फिर पुल निर्माण करें। यही आदेश उच्च न्यायालय ने भी दिया था।

बावजूद इसके संवेदक लापरवाही कर रहा है जिसकी शिकायत उच्च न्यायलय से की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड में काम करने वाले कंपनी के ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता है, ये लोग अधिक मुनाफे के लोभ में गुणवत्ता में कमी करते हैं। हमने अपने विभाग के मॉनिटरिंग विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे लोग जो बड़े बैनर के टेल अपने आप को बचाते हैं उन पर नजर रखें और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग इस मामला को गंभीरता से ले रहा है और संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर संवेदक ने समय पर कदम उठाया होता तो आज तीसरी बार पुल का हिस्सा नहीं गिरता।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-           Aguwani Ghat Bridge Collapse: पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा हटाया जा रहा था, तेज बहाव के कारण गिरा, BRPNNL ने दी सफाई…

Bridge Bridge Bridge

Bridge

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...