Breaking : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने के बाद पहली बार बोले राजेश ठाकुर, नए अध्यक्ष का चुना जाना…

Breaking

Ranchi : झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और नए अध्यक्ष केशव महतो को चुने जाने के बाद पहली बार पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मीडिया के सामने आए हैं। न्यूज 22 स्कोप से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से 3 सालो का कार्यकाल शानदार रहा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण काम करने का मौका मिला है उन कामों को मैने बहुत ही अच्छी तरह से पूरा किया है।

Breaking : केशव महतो कांग्रेस को नयी बुलंदियों पर ले जाएंगे 

न्बबप min 22Scope News

कांग्रेस आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी उसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं। नए अध्यक्ष केशव महतो की सांगठनिक क्षमता बहुत अच्छी है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे कांग्रेस को नयी बुलंदियों पर ले जाएंगे। आने वाले समय में कांग्रेस और भी मजबूत होकर उभरेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक जो भी तैयारी की है उसको लेकर नए अध्यक्ष भी आगे बढ़ेंगे। सभी लोग मिलकर के काम करेंगे। हम उन लोगों में से नहीं है जो पद पर हैं तो काम कर सकते हैं और पद पर नहीं हैं तो काम नहीं कर सकते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने की पुरजोर कोशिश रहेगी।

Breaking : जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी

ुगकग min 22Scope News

ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए केशव महतो को अध्यक्ष बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कहा है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी। ओबीसी अध्यक्ष के बनने से अगर चुनाव में वोट मिलते हैं तो ये तो बीजपी के लिए खतरे की घंटी है। आने वाले समय में वे 25 से 10 पर चले जाएंगे। आने वाला समय कांग्रेस का है आने वाला समय इंडिया गठबंधन का है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने स्व० चौहान हेम्ब्रम परिजनों से की मुलाकात, नौकरी और 1 करोड़ 29 लाख की सहायता राशि देने का दिया आश्वासन… 

आगे उन्होंने कहा कि जितना फोन मेरे बनने पर आया था उससे कहीं ज्यादा फोन मेरे हटने पर आ रहा है। मैं ये कहता था कि 3 वर्ष पूरा होने के बाद मुझे हटना ही था। मेरे हटने से पद में नायपन आएगा। 7-10 साल तक एक पद पर बैठे रहना कहीं से भी अच्छी बात नहीं है। हां अगर कोई बहुत अच्छा कर रहा है तो निश्चित रुप से उनका कार्यकाल बढ़ना चाहिए। नए अध्यक्ष का चुना जाना स्वागतयोग्य है।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img