अधिवक्ता हत्याकांड: आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रांची: अधिवक्ता हत्याकांड – सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के महुआ टोली में 2 अगस्त को अधिवक्ता गोपी कृष्णा की हत्या के मामले में आरोपी संदीप कालिंदी ने पुलिस रिमांड के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है।

संदीप ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड रौशन मुंडा था, जो फिलहाल रिम्स में इलाजरत है। संदीप के अनुसार, घटना के दिन बारिश की वजह से वह अपनी बहन के घर पर सो रहा था।

अचानक रौशन वहां पहुंचा और उसे साथ चलने को कहने लगा साथ ही कहा कि उन्हें अधिवक्ता को “सबक सिखाना” है। संदीप ने स्पष्ट किया कि उसे हत्या की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

अधिवक्ता हत्याकांड :

संदीप ने पुलिस को बताया कि वह और रौशन पहले से ही अधिवक्ता के घर के पास खड़े थे। जैसे ही गोपी कृष्णा अपने घर से बाहर आए, रौशन ने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संदीप और रौशन की गिरफ्तारी के बाद, रौशन के साथ मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद वह रिम्स में इलाज करवा रहा है। इस मामले में पुलिस अब और गहराई से जांच कर रही है ।

 

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 31...

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। लातेहार में 61 मिमी बारिश दर्ज हुई। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त को...

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...