Dhanbad : पहली पत्नी को तलाक दिये बगैर दूसरी शादी, दूसरी को भी छोड़कर भागा शख्स, थाना पहुंची दोनों पत्नियां और फिर…

Dhanbad : धनबाद में एक अजोबोगरीब मामला निकलकर सामने आया है जहां एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया है। ताज्जुब वाली बात यह है कि शख्स ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी की और फिर दूसरी पत्नी को छोड़कर फरार को गया। जिसके बाद दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के घर जाकर जमकर हंगामा किया।

Dhanbad : दोनों पत्नियों ने थाने में भी खूब किया हंगामा

मामला पुटकी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसके बाद पति की तलाश में दोनों पत्नियां थाना पहुंच गई और थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। थाने में भी दोनों पत्नियों और उनके परिजनों ने खूब हंगामा किया। फिलहाल शख्स का कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। उसका फोन भी बंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पत्नी के साथ विवाद, पति ने लगाई फांसी, गंभीर… 

दोनों पत्नियां अपने परिजनों के साथ थाने में डटी हुई है। महिला ने कहा कि शख्स ने बहला फुसलाकर उससे दूसरी शादी की। मुझे बाद में पता चला कि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिये बगैर ही उससे शादी की है। अब शख्स उसको छोड़कर कहीं फरार हो गया है। महिला का आरोप है कि शख्स के परिजनों ने उसके भागने में उसकी मदद की है।

 

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...