Jehanabad में पत्रकार के साथ मारपीट के विरोध में कैंडल मार्च

जहानाबाद: जहानाबाद में पत्रकार के साथ लूटपाट और मारपीट से आक्रोशित पत्रकारों ने बीती शाम कैंडल मार्च निकाला। पत्रकारों ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि बीच शहर में पत्रकार पर हमला हुआ है यह काफी निंदनीय है। रविवार की शाम एक अख़बार के पत्रकार संतोष शर्मा के साथ अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उनका मोबाइल तथा सोने का चेन भी छीन लिया था।

पत्रकार पर हमला के विरोध में आज जिले के पत्रकार एक साथ जमा हो कर कैंडल मार्च कर रहे हैं तथा पुलिस से मांग कर रहे हैं कि जल्दी से आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पत्रकारों ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है तभी तो बीच सड़क एक पत्रकार के साथ अपराधियों ने मारपीट की और उनका मोबाइल तथा चेन छीन लिया। पत्रकारों ने जहानाबाद में काको मोड़ से कैंडल मार्च निकल कर अरवल मोड़ तक पहुंची। कैंडल मार्च में कई सामाजिक कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-  भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की पुण्यतिथि पर Patna में शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...