23 अगस्त को भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली, हेमंत सरकार पर जमकर बरसे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग. हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ 23 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा  (भाजयुमो) के तत्वाधान में युवा आक्रोश रैली होगी। इसको लेकर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय की अध्यक्षता में सांसद सेवा कार्यालय परिसर में एक प्रेस- वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें विशेषरूप से हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग भाजपा संगठन प्रभारी अशोक उपाध्याय, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली

इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगा है, छला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो भी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई है। वह सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। नामकुम जेई एग्जाम के भ्रष्टाचार के जो मास्टरमाइंड है, उसको अभी तक सरकार गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायक शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी अभी भी आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सरकार बनते ही पहले 5 लाख सरकारी नौकरी नहीं तो राजनीति से संन्यास जब तक नौकरी नहीं तब तक 5000- 7000 का बेरोजगारी भत्ता के वादे को भी अभी तक राज्य सरकार पूरा नहीं कर पाई है। 5 लाख नौकरी कहकर अब तक महज़ 12.5 हजार नौकरी ही दी गयी है। बेरोजगारी भत्ता के रूप में अबतक एक पैसा भी किसी भी व्यक्ति नहीं मिला है। झारखंड में बड़े स्तर पर नियुक्तियां फिक्स हैं और नियुक्ति घोटाले हुए हैं। झारखंड के युवाओं के सपने व भविष्य को झामुमो- कांग्रेस- राजद सरकार ने बेच दिया है।

प्रेस-वार्ता में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय ने बताया की भाजयुमो के बैनर तले संपूर्ण झारखंड से लाखों युवा 23 अगस्त को रांची पहुंचेंगे और सीएम हाउस का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि हजारीबाग के युवा भी इस युवा आक्रोश रैली को लेकर खासा उत्साहित हैं और हेमंत सरकार द्वारा युवाओं को किए गए वादा पूरे नहीं होने से खफा युवा हुंकार भरने और आगामी विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को हटाने को तैयार है।

आज युवा सड़क पर है और परेशान है। आज राज्य के युवा इस राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने के लिए विवस हो रहे हैं। राज्य सरकार को नींद से जगाने के लिए युवा 23 अगस्त को रांची आकार हुंकार भरेंगे। हजारीबाग भाजपा जिला संगठन के प्रभारी भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने कहा की बाजू का युवा आक्रोश रैली की तैयारी अंतिम चरण पर है और यह रैली ऐतिहासिक होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि आगामी 23 तारीख को होने वाले युवा आक्रोश रैली के लिए पूरे झारखंड से युवा रांची जाने वाले है। मुख्यमंत्री का आवास को घेरने के बाद मोराबादी में सभा होगी। विवेकानन्द सिंह ने कहा की हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। युवा उग्र हैं और हजारीबाग जिले के प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केन्द्र स्तर से युवा इस आक्रोश रैली में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि हजारीबाग से लगभग 200 बस और सैकड़ों सवारी गाड़ी के माध्यम से करीब 20 हजार युवा रांची जाएंगे। रांची में युवाओं का एक विशाल जनसैलाब उमड़ेगा, जो सीएम आवास घेराव के माध्यम से मुख्यमंत्री को चुनाव के समय किए गए वादे को याद दिलाने का काम करेगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...