केदारनाथ त्रासदी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- तबाही के बाद फिर लौटा गौरव

केदारनाथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे.

यहां उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया. फिर उन्होंने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी किया.

उसके बाद पीएम मोदी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुनर्स्थापना के साक्षी बन रहे हैं.

ये भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का बहुत अलौकिक दृश्य है.

केदारनाथ त्रासदी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था.

जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा?

लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा.

यहां आकर कण-कण से जुड़ जाता हूं

पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार का किया धन्यवाद

केदारनाथ में पीएम मोदी ने कहा कि इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं.

मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री का और इन कामों की जिम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं.

भारत को अब भयभीत होना मंजूर नहीं – मोदी

पीएम ने कहा कि अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है,

तो कुछ लोग कहते हैं कि -इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा! तब मैं कहता हूं कि,

समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है.

कई सन्यासी हुए हैं जिन्होंने छोटे से कालखंड में युगों को गढ़ दिया. भारत इन महान विभूतियों की प्रेरणा पर चलता है

. लोग युवा पीढ़ी को स्वाधीनता संग्राम से जुड़े स्थानों के साथ-साथ केदारनाथ और इस जैसे अन्य पवित्र स्थानों पर भी लेकर जाएं.

केदारनाथ के विकास कार्यों पर ड्रोन से रहती है नजर

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि वह केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों पर लगातार दिल्ली से नजर बनाकर रखते थे.

वह ऐसा ड्रोन फुटेज के जरिए किया करते थे.

विकास कार्यों में दिशा दिखाने के लिए पीएम ने वहां के सभी रावल-पिरोहितों का धन्यवाद किया.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...