औरंगाबाद में PACS अध्यक्ष के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

औरंगाबाद: औरंगाबाद में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल हालत में युवक को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया।घटना औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के बघोई कला गांव की है जहां टहलने के दौरान पैक्स अध्यक्ष के बेटे को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घायल पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार सिंह है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज के दौरान घायल ने बताया कि वह अपने गांव में टहलने के बाद वापस घर की तरफ लौट रहा था तभी एक बाइक पर दो युवक आये और उसे गोली मार कर फरार हो गए। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक ने गांव के ही दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया और कहा कि उनके साथ हमारी कोई रंजिश नहीं थी फिर भी पता नहीं क्यों उन्होंने जानलेवा हमला किया।

घायल के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने फतेहा गांव निवासी विनोद सिंह और विकास सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनोद सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। फ़िलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन लोगों की मानें तो विनोद सिंह आगामी पैक्स चुनाव में उम्मीदवार बनना चाह रहा था और इसी रंजिश में उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Jehanabad में भतीजे ने चाचा की गोली मार कर की हत्या

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

PACS PACS PACS PACS

PACS

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...