‘Chess का शौक नहीं था, इसलिए धोखा खा गया’, लालू के करीबी श्याम रजक ने छोड़ी राजद

पटना: राजद को एक बड़ा झटका लगा है। राजद के वरिष्ठ नेता और राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भेज दिया। श्याम रजक ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि मैं शतरंज का शौक़ीन नहीं था इसलिए धोखा खा गया। मैं रिश्ते निभा रहा था और आप मोहरे चल रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि श्याम रजक जदयू में शामिल होंगे।

श्याम रजक कई बार फुलवारी से विधायक रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि 2020 विधानसभा में भी उन्हें फुलवारी से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला फिर उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें बिहार विधान परिषद भेजा जायेगा लेकिन इस बार भी उन्हें झटका लगा जिससे वे काफी नाराज चल रहे थे।

2 23 22Scope News

बता दें कि एक बार पहले भी श्याम रजक राजद छोड़ कर जदयू में शामिल हुए थे और तब सीएम नीतीश ने उन्हें मंत्रिपद भी दिया था। लेकिन वे जदयू छोड़ कर फिर से राजद में चले गए थे। अब एक बार फिर से कयास लगाया जा रहा है कि श्याम रजक जदयू में शामिल होंगे। बता दें कि श्याम रजक की गिनती लालू के खासमखास लोगों में होती थी और ऐसे में उनका इस्तीफा राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     आरक्षण के मामले में Supreme Court का फैसला ही सही, जदयू के मंत्री ने कहा…

Chess Chess Chess

Chess

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...