Ranchi Desk : आज पूरे झारखंड के कई जगहों पर एटीएस (ATS) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एटीएस की टीम ने राज्य के अलग-अलग कई जगहों पर दबिश देते हुए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद एटीएस की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान एटीएस की टीम को कई महत्वपूर्ण सामान भी हाथ लगा है।

ATS की टीम ने एक साथ कुल 16 जगहों पर दी दबिश
आज मामले की जानकारी देते हुए एटीएस ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के कई जगहों पर आतंकी संगठन से जुड़े लोग हैं। जिसके बाद एटीएस की टीम ने आज राजधानी रांची, लोहरदगा, हजारीबाग में एक साथ कुल 16 जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी टीम में एटीएस, एसटीएफस, दिल्ली पुलिस और रांची पुलिस शामिल रही।
ये भी पढ़ें- Breaking : हजारीबाग से अलकायदा का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, एटीएस ने…
छापेमारी के दौरान एटीएस ने कुल 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। छापेमारी अभियान के दौरान टीम को कई मोबाइल, लैपटॉप, आग्नेयास्त्र और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। इसके साथ ही अभी भी छापेमारी अभियान जारी है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी।


















