Advertisment

‘बिहार की इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के बाद भी लगभग आधा सीट रिक्त’

पटना : बिहार की इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के बाद भी लगभग आधा सीट रिक्त है। इस सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि अभी ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम हुई है, सिर्फ उसका रिजल्ट आया है। अभी बिहार एंट्रेंस का रिजल्ट नहीं आया है। बिहार एंट्रेंस के एग्जाम पूरा समाप्त होने के बाद सारी सीटें भर जाएंगे। अभी जो न्यूज दिखाई जा रहा है वह आधा अधूरा न्यूज है। पिछले दो साल से हमारी लगभग सीटें भर जा रही है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जो खबरें आ रही है उसमें अफवाह है। हमारा जो बिहार स्टेट इंजीनियरिंग का एग्जाम होता है , पॉलिटेक्निक का एग्जाम होता है , डिप्लोमा का एग्जाम होता है। हमारी सीटें जब से नीतीश कुमार जी ने पूरे राज्य के सभी जिलों में बनाया है तब से 99 प्रतिशत सीटें भर दी जाती है। मंत्री अशोक ने कहा कि चुकी इसमें रिजर्वेशन का भी प्रावधान है महिलाओं के लिए है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी है तो उनमें कुछ कुछ सीटें खाली रह जाती है जिनको बैकलॉग देकर फिर से भरा जाता है। बिहार में लंबे समय के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई हर एक जिलों में शुरू हो गई है यह नीतीश कुमार का ही देन है। हर कैबिनेट में साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग कुछ ना कुछ बहालियां कर रही है। जिसके कारण हमारा इंजीनियरिंग कॉलेज बढ़ता जा रहा है। हमारी 99 परसेंट सीटें भरी रहती है।

यह भी पढ़े : चीफ सिक्योरिटी गो’लीबारी मामला : मंत्री अशोक ने कहा- जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट 

 

Jharkhand Digital Health Mission: अब अस्पताल की रिपोर्ट के लिए नहीं...

Jharkhand Digital Health Mission: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आर्टिफिशियल...

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...