Commercial Advertisment

हजारीबाग में मुख्यमंत्री का ‘मैया सम्मान योजना’ कार्यक्रम: महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त

हजारीबाग: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग जिले में ‘मैया सम्मान योजना‘ के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और प्रति वर्ष 12000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हजारीबाग  में इस योजना की पहली किस्त जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हजारीबाग के नगवा टोल प्लाजा के पास स्थित मैदान में आज दोपहर 12:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 50,000 से 60,000 लोगों की उपस्थिति की संभावना है। जिला प्रशासन ने सभा स्थल की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं को संबोधित करेंगे और योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन इस बात का ध्यान रख रहा है कि अधिक से अधिक महिलाएं और लोग सभा स्थल पर पहुंच सकें। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कुछ चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है।

साथ ही, विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनर और पोस्टर से स्पष्ट है कि यह आयोजन ‘मैया सम्मान योजना’ के लिए ही किया जा रहा है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...