Dhanbad : गार्ड की मौत के बाद परिजनों का भड़का आक्रोश, कर दी सड़क…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में गौशाला ओपी क्षेत्र के व्यवसायी रमेश जिंदल के घर पर कार्यरत गार्ड कमल सिंह की रिम्स रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत के बाद परिजनों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने जिंदल घर के समीप शव रखकर नियोजन और मुआवजा की मांग कर सड़क जाम कर दिया।

Dhanbad : 12 वर्षो से जिंदल के घर पर गार्ड का काम कर रहा था मृतक

घटना के संबध में बताया जा रहा है कि मृतक कमल 12 वर्षो से जिंदल के घर पर गार्ड का काम करते आ रहे थे। अचानक क्या हुआ किसी को नहीं पता है। जिंदल के घर पर काम कर रही महिला ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना देने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में भर्ती कराया स्थिति गंभीर होते देख धनबाद से रांची रिम्स में भर्ती करवाया गया।

जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कमल ड्यूटी के दौरान ही बीमार हो गए थे। उसके चेहरे पर घाव का निशान मिला है। उसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीमार होने के जानकारी रमेश जिंदल द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद घरवालों को खबर दिया गया था। रांची आने जाने का खर्चा मांगने पर टाल मटोल कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उचित मुआवजा य रोजगार नही मिलेगा तब तक शव के साथ धरना जारी रहेगा।

Dhanbad झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट—-

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...