Naubatpur में जमीन देखने गए चाचा भतीजा डूबे आहर में, दोनों की मौत

नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर इलाके में आहर में डूब कर चाचा भतीजा की मौत हो गई। चाचा भतीजा की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नौबतपुर के पिपलावा थानांतर्गत कररिया दरियापुर गांव की है जहां जमीन देखने गए चाचा भतीजा की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान पटना के राजा बाजार के रहने वाले चाचा मो जलाल और भतीजा मो राजा अंसारी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार दोनों चाचा भतीजा जमीन देखने गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान मृतक जलाल आहर में हाथ पैर धोने लगे और वह फिसल कर पानी में चला गया। पानी में चाचा को डूबता देख भतीजा बचाने के लिए गया और वहीं दोनों की डूब कर मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Munger में खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोग उतरे सड़क पर, किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

NAUBATPUR NAUBATPUR

NAUBATPUR

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान...

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार...

Jharkhand Liquor Scam: ED ने रोहित उरांव से घंटों की पूछताछ,...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज की। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की गई। आज...

JTET Regional Language Row: भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका पर बंटी...

झारखंड जेटेट में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने पर मंत्री समिति में मतभेद। सात सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट...