Simdega : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे आठ पशुओं को किया जब्त किया है। पुलिस पशुओं को अपने साथ थाने ले आई है। मौके पर से पशु तस्कर फरार हो गए हैं।
Simdega : पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कोलेबिरा-बरवाडीह पथ स्थित मरियम टोंगरी के समीप पशु तस्करों द्वारा आठ पशुओं को तस्करी के लिए रखा है। तस्करों द्वारा पशुओं को ले जाने के लिए एक पिकअप वैन मंगाया था। पशुओ को ले जाने के लिए वाहन आ ही रहा था कि वह कीचड़ में फंस गया।
तस्कर वाहन को कीचड़ से निकालने की मशक्कत में लगे थे इसी दौरान उनको भनक लग गई कि पुलिस मौके पर आ रही है। इसी दौरान तस्करों ने जैसे-तैसे वाहन को कीचड़ से निकाला और पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फिल तस्करों की पहचान करने में जुट गई है।
Highlights


