अशोक चौधरी का तेजस्वी पर तंज, कहा- पढ़ लें, उन्हें पढ़ने में है दिक्कत, जानकारी लेकर बोले

पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार की बदहाली के जिम्मेवार नीतीश कुमार हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि किस हालत में नीतीश कुमार को बिहार मिला था यह सबको पता है। तेजस्वी को क, ख, ग और घ सीखना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार में क्या था वह याद कर लें। बिहार का विकास दर देश के विकास दर से ज्यादा है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में कहीं पुल बनता था तो लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जुड़ती थी। पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक का बजट कितना था और अब कितना है वह देखें। तेजस्वी पढ़ ले पढ़ने में उन्हें दिक्कत है, मगर जानकारी पर बोले। दूसरे से जानकारी ही कम से कम तेजस्वी यादव ले लें। लालू यादव के शासनकाल में किस तरह से व्यापारी, डॉक्टर और बिजनेसमैन भाग गए थे।

राहुल गांधी द्वारा जातीय गणना करने को लेकर दिए गए बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को देर से ही भले मगर समझ में आया कितना जरूरी है। मैं कांग्रेस का अध्यक्ष था बिहार कांग्रेस में अति पिछड़ों का कोई प्रकोष्ठ तक नहीं था। देश में जाति गणना करने की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। कांग्रेस अपने शासित राज्यों में पहले गणना शुरुआत क्यों नहीं कर रही है।नीतीश कुमार ने अपने राज्य में किया इस तरह से कांग्रेस अपने शासित राज्यों में करें।

यह भी देखें :

मंत्री ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से इसीलिए अलग हुए कि कांग्रस ने जातीय गणना पर सहमति नहीं बनाई थी। इंडिया गठबंधन के एजेंडा में सहमति नहीं बनी क्योंकि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था। नीतीश कुमार इसलिए इंडिया गठबंधन से अलग हो गए थे। इंडिया गठबंधन की बैठक मुंबई में हुई थी वहां पर इसका विरोध हुआ था।नीतीश कुमार ने समझा कि इंडिया गठबंधन में अतिपिछड़ा की हकमारी होगी।

यह भी पढ़े : गोपाल मंडल ने कहा- सांसद अजय मंडल काला व बुलो है गोरा ‘नाग’

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...