पार्षद और मेयर का विरोध नहीं हो रहा है कम, कई पार्षदों ने मंत्री से की मुलाकात

पटना : नगर निकाय में पार्षद और मेयर को लेकर चल रहा है विरोध कम होता नजर नहीं आ रहा है। पार्षदों के द्वारा लगातार मेयर और मुख्य पार्षदों पर तानाशाही का आरोप लगा लगाया जा रहा है। अपने अधिकारों की मांग को लेकर आज तमाम पार्षद बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के कार्यालय पहुंचे थे। मंत्री से मिलकर अपनी गुहार लगाइ पार्षदों ने अपने आत्म सम्मान की रक्षा और अपने अधिकारों की मांग मंत्री के समक्ष रखी।

वहीं मंत्री नितिन नवीन ने तमाम पार्षदों को इस मामले में आश्वासन दिया कि जल्दी ही बड़े अधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे और इस मामले का समाधान करेंगे। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ने कहा कि जिस तरह से हमलोग चुनकर जनप्रतिनिधि आए हैं लेकिन हम लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। आज हम लोगों ने मंत्री से मुलाकात की है। मंत्री नितिन नवीन ने उपयुक्त आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने कहा- डेंगू के लारवा को नष्ट करने के लिए निगम की टीम घर-घर करेगी छिड़काव

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...