Best GPS in Jharkhand
Advertisment

डुमरी में अवैध अभ्रक लदा दो ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार

डुमरी. एसपी गिरिडीह के निर्देशानुसार एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में डुमरी एवं निमियाघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान जीटी रोड कुलगो टॉल प्लॉजा के पास रविवार को डोमचांच से कोलकाता ले जाया जा रहा अवैध अभ्रक (माईका) लदा दो ट्रक संख्या बीआर 02एए 8785 और ट्रक संख्या जेएच 12एम 8352 को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया।

डुमरी में अवैध अभ्रक लदा दो ट्रक जब्त

उक्त दोनों ट्रको में लदा अभ्रक (माईका) के संबंध में जिला खनन कार्यालय से विधिवत जांच करायी गयी तो पाया गया कि उक्त ट्रक में अवैध तरीके से अभ्रक (माईका) को परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में खान निरीक्षक के द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर अवैध अभ्रक (माईका) लदा दोनों ट्रकों के चालक, मालिक, खलासी तथा अवैध अभ्रक (माईका) कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिरासत में लिए गए ट्रक संख्या बीआर 02एए 8785 के चालक सुनिल कुमार यादव (उम्र 32 वर्ष) पिता पुनीत यादव ग्राम सिमरिया टोला टालपर थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) एवं ट्रक संख्या जेएच 12एम 8352 के चालक राजू यादव (उम्र 44 वर्ष) पिता फागू यादव ग्राम निमाडीह थाना नवलशाही जिला कोडरमा व खलासी दिलीप यादव (22 वर्ष) पिता उगन यादव ग्राम निमाडीह थाना नवलशाही को गिरफ्तार कर सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...