Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

‘भारत भूमि को जलाने का प्रयास करने वाला जल जाता है खुद’

पटना : कोलकाता की घटना को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। ममता ने कहा था कि अगर बंगाल जलेगा तो हम बिहार, झारखंड, उड़ीसा, नार्थ ईस्ट के राज्य और दिल्ली को जला दूंगी। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि जिनकी जैसी भावना रहती है वह उसी तरह का सोच सकता है। हजार बरस के गुलामी में मुगलों ने इस देश को जला नहीं पाया। इस देश की संस्कृति और संस्कार लोगों को आभास करा दिया है कि भारत भूमि को जलाने का प्रयास करने वाला खुद जल जाता है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस शहर के लहर को जलाना चाहते हैं वह पहले घोषित करें कि वह फॉरवर्ड कब अपने को घोषित करेंगे। इतने वर्षों में सत्ता में रहते हुए अपने ही समाज और अपने ही जाति के लोगों को आगे बढ़ने का वह मौका देंगे, यह अभियान चलाएंगे। बिहार में जातीय जनगणना हुआ था। छह हजार से कम आमदनी का 34 फीसदी लोग आज भी सिसक रहे हैं, क्यों नहीं उसकी चर्चा करते हैं। तेजस्वी को गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों से उनकी कोई सहानुभूति नहीं हैं।सत्ता तक पहुंचाने का इसकी राजनीतिक लोकता का वह प्रदर्शन है। अपने माता-पिता के अनुभव के बाद वह भी अपने अनुभव को कहीं ना कहीं प्रदर्शित कर व्यक्त कर रहे हैं। अरे आप विपक्ष के नेता है आपके पास अगर जो कोई सबूत है तो उपलब्ध कराए। सरकार सजग होगी। सरकार और सत्ता का यही समन्वय होता है।

यह भी पढ़े : सदस्यता अभियान को लेकर BJP संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe