सिमडेगा के सीटी बजाओ अभियान को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, मिलेगा यह अवॉर्ड

सिमडेगा. जिले के लिए आज गौरव की बात है। इस जिले को एक राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवॉर्ड की घोषणा के बाद से जिले को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिली है।

राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच अवॉर्ड से सिमडेगा को नवाजा जाना फख्र की बात है। इस संबंध में स्कॉच ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक दयाल ने उपायुक्त सिमडेगा को सूचित करते हुआ कहा कि आगामी 21 सितंबर को उन्हे नई दिल्ली में समारोहपूर्वक अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। विदित हो कि सिमडेगा शिक्षा विभाग द्वारा “सीटी बजाओ” जैसे अनुपम प्रयोग ने ही जिले को इस अवॉर्ड तक पहुंचाया है।

11 जनवरी 2024 को बंगरू में बजाई गई सीटी की गूंज जिले को बहुत उपर तक ले गई। यहां इस बात का जिक्र करना प्रासंगिक होगा कि सिमडेगा के तत्कालीन एसडीईओ बादल राज ने ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर इस प्रोजेक्ट पर अपनी पूरी मेहनत झोंक दी थी। इसमें शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित जिले के शिक्षक और छात्रों का महती योगदान रहा।

गांव के बच्चों को नियमित स्कूल से जोड़ने के लिए जिले के एक छोटे से स्कूल से शुरू हुआ सीटी बजाओ अभियान पूरे जिले में सफलता हासिल करते हुए राज्य के लिए एक मॉडल अभियान बन गया। लेकिन इस सिटी की गूंज यहीं नहीं रुकी। सिमडेगा की सीटी बजाओ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।

इस अभियान की कामयाबी की गूंज आगे कितने ऊपर तक जाएगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान को नवाजा जाना, निश्चित रूप से इस अभियान के पीछे की गई स्कारात्मक मेहनत और लगन का सुखद परिणाम है।

अनुज कुमार साहू की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...