Advertisment

छात्र विक्की ने किया बड़ा काम, बनाया ऐसा बम जिससे आसानी से नहीं कर सकते डिफ्यूज

गया : बिहार के गया जिले के रहने वाले एक छात्र विक्की कुमार जो जिले के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले है। उनका दावा है कि उन्होंने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिसे बम में सेट करने के बाद बम को आसानी से डिफ्यूज नहीं कर सकते। इस डिवाइस का नाम सेंसर एंड डिफ्यूजर बम टेक्नालॉजी है। जिसे बनाने में लगभग तीन हजार रुपए खर्च किए गए हैं। इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसे बम में सेट कर दिया जाता है तो उसे बम को आसानी से डिफ्यूज नहीं कर सकते उसे डिफ्यूज करने के लिए चिप की जरुरत होगी। अगर व्यक्ति के पास वह चीप होगा तो बम को डिफ्यूज कर सकते हैं।

छात्र विक्की बताते हैं कि अगर दुश्मन किसी तरह इस चिप को बना लेते हैं तो दूसरा विकल्प इस डिवाइस में यह है कि इसमें चार पिन लगा हुआ है। जिसमें दो पिन को मेल्ट करने पर डिफ्यूज होगा लेकिन गलती से दो गलत पिन को मेल्ट करते हैं तो वह आटोमेटिक ब्लास्ट हो जाएगा और दुश्मन वहीं पर ढेर हो जाएगा। बिना चीप के बम को डिफ्यूज करने के लिए डिवाइस को टच करना होगा। डिवाइस के तीन सेंटीमीटर उपर हाथ रखेंगे तो वैसे ही ब्लास्ट कर जाएगा। इस डिवाइस में सेंसर भी लगा हुआ है।

विक्की ने बताया कि इस डिवाइस का तीन रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला यह अन डिफ्यूजेबल बम है, दूसरा यह बम लैंडमाइंस की तरह काम करता है। इसका यह फायदा होगा कि अगर बॉर्डर पर हमारे देश में कोई आतंकवादी या दुश्मन घुसना चाहता है तो वह ऑटोमेटिक ब्लास्ट हो जाएगा। हमारे देश के जवान उस लैंडमाइंस पर चढ़कर पार हो जाएगा तब भी कुछ नहीं होगा। क्योंकि इसमें एक चीप लगा होगा। जबकि तीसरा फायदा यह है कि अगर दुश्मन देश हमारे देश के सेना से हथियार या तोप किसी तरह लेकर चले जाते हैं तो हम उस हथियार को नष्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस में कंप्यूटर के माध्यम से रेंज निर्धारित किया जाता है। इसका रेंज अनलिमिटेड है। जैसे ही दुश्मन हमारे जवानों का हथियार लेकर भागेंगे तो उस रेंज के बाहर जाते हीं वह ब्लास्ट हो जाएगा और इससे वह दुश्मन वहीं पर ढेर हो सकता है।

यह भी देखें :

विकी बताते हैं कि इसके पीछे बनाने की सोच भारत और दुश्मन देश के सैनिकों की लड़ाई से मिला। अक्सर देखा जाता है कि भारत में आतंकवादी हमले होते हैं, जिसमें जवान शहीद हो जाते हैं और उनके हथियार को दुश्मन लेकर भाग जाते हैं। उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। अपने हथियार को बचाने के लिए हमने इस तरह का डिवाइस बनाया है।

यह भी पढ़े : कोलकाता एक्सप्रेस से गया लाई गई गणपति बप्पा की प्रतिमा, 7 सितंबर को देंगे दर्शन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...