पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार के बारे में विवादित बयान के बाद अब राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए के साथ ही विपक्ष अशोक चौधरी के बयानों पर जम कर पलटवार कर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने भी मंत्री अशोक चौधरी को आड़े हाथ लिया और कहा कि अशोक चौधरी बिहार में मंत्री हैं, केंद्र की एनडीए सरकार का हिस्सा हैं और बावजूद इसके वे जाति की बात कर रहे हैं।
वे भूल रहे हैं कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह भी भूमिहार बिरादरी से थे। वे यह भी भूल रहे हैं कि उनके पिताजी को भी सारे भूमिहार वोट देते थे। अशोक चौधरी को शर्म आनी चाहिए। उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर अशोक चौधरी भूमिहार समाज से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो फिर भूमिहार जाती उनको माफ़ नहीं करेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bettiah के कालीधाम मंदिर सामूहिक विवाह भवन का होगा जीर्णोद्धार
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
CM CM
CM


















