Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

CM Nitish की यात्रा के बारे में उनके खास अशोक चौधरी को नहीं है पता, कहा…

पटना: CM Nitish इसी महीने से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। लेकिन वे यात्रा पर कब से जायेंगे इस बात की खबर उनके सबसे करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को नहीं है। अशोक चौधरी से जब पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं तो अशोक चौधरी ने कहा कि कब से जा रहे हैं पता नहीं है लेकिन वे जा रहे हैं। दरअसल देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री राजभवन स्थित राजेंद्र गोलंबर पर स्थित राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई बात नहीं की लेकिन उनके करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के बारे में कहा कि वे एक महापुरुष थे और आजादी में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने कृतित्व से बिहार का भी नाम रोशन किया था।

तेजस्वी की यात्रा के लिए दी शुभकामना

इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे तेजस्वी यादव के यात्रा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वे यात्रा कर रहे हैं। इसी तरह यात्रा कर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना चाहिए इसमें कोई खराब बात क्या है। पत्रकारों ने अशोक चौधरी को कहा कि तेजस्वी यादव अब तक अपनी कोई भी यात्रा पूरी नहीं कर सके तो मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मेरी शुभकामना है कि इस बार वे अपनी यात्रा पूरी कर लें।

नहीं कब से जायेंगे लेकिन जाना तय है

वहीं जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा पर जा रहे हैं तो मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कब से जा रहे हैं पता नहीं लेकिन वे जा रहे हैं। उन्होंने अब तक कई यात्राएं की है, यह कोई पहली यात्रा नहीं है। हमेशा वे अपनी यात्रा सबसे अधिक गर्मी और सबसे अधिक ठंड के समय में ही करते हैं ताकि लोगों को लगे कि जिसके भरोसे और विश्वास पर बिहार उन्हें दिया है वह कड़ाके की ठण्ड में भी आपके बीच घूमता है और आपके विकास कार्यों को देखता है।

इस दौरान अशोक चौधरी ने दुहराते हुए कहा कि उनका जाना तो तय है लेकिन कितनी तारीख से जा रहे हैं यह नहीं पता है। हमलोग भी जिलास्तरीय कार्यक्रम कर रहे हैं और जिलों में जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। जितने भी नेता हैं वे कार्यक्रमों में जा रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने एक बार फिर दुहराया कि अगमिव विधानसभा में हमलोगों का लक्ष्य 220 सीटों का है और हम लोग उसे पूरा करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   सरकार का नया फरमान, 60 किया पार तो हो जायेगा….

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...