Doctor दंपति को नहीं हो रहा था बच्चा तो…, पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को किया बरामद

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने तीन दिन पूर्व विशम्भरपुर थाना के सल्लेपुर से चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी से बच्चे को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि मंगलवार को विशंभरपुर थाना के सल्लेपुर निवासी बबलू मांझी के 6 महीने के बच्चे को बाइक सवार दो महिला समेत तीन लोगों ने चोरी कर ली थी।

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बच्चे की चोरी का मामला सामने आया था। घटना के वक्त लोगों ने एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने एक डॉक्टर दंपत्ति का नाम बताया था जो एक दूसरे डॉक्टर दंपति से डेढ़ लाख रूपये में बच्चे को बेचने का सौदा किया था। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद एक एसआईटी गठित कर जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक डॉक्टर दंपति को बच्चा समेत गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार डॉक्टर दंपति ने बच्चे को खरीदा था। पूछताछ में गिरफ्तार डॉक्टर दंपति ने बताया कि उन्हें संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने बच्चा खरीदा है। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया साथ ही गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Toll Plaza पर कर्मियों के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, राजद नेता पर लगा ये आरोप…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Doctor Doctor Doctor

Doctor

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...