बोकारो में चोरी का खुलासा, सामान के साथ चार गिरफ्तार

बोकारो. जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी किये गये आभूषण, बर्तन आदि को बरामद किया है। साथ ही घटना में शामिल चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

बोकारो में चोरी का खुलासा

इस बाबत प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ पी के सिंह ने बताया कि 23अगस्त की रात पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव मे एक साथ चार घरों मे चोरी हुई थी, जिसका उद्भेदन करते हुए चोरी किये गये सामानों को गिरफ्तार अपराधियों की निशांदेही पर बरामद किया गया है।

मामले में गिरफ्तार चारों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया चोरी करने के बाद अपराधियों ने चास बाजार स्थित बामा स्वर्णकार की दुकान में सामानों को बेंच दिया था, जिसके पास से सामानों की बरामदगी हुई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...