प्रेमिका ने प्रेमी को मछली खिलाने के बहाने से घर पर बुलाया और खिला दिया जहर

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक खबर है। प्रेमिका ने प्रेमी को मछली खिलाने के बहाने से घर पर बुलाया और जहर खिला दिया। जिससे प्रेमी की हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थित को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। पूरा मामला नगर थाना के बंजारी गांव का है। प्रेमी का नाम तेजश्वी शर्मा है। यह नगर थाना के बनजारी गांव निवासी विपिन शर्मा का पुत्र है।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी 30 वर्षीय तेजश्वी शर्मा को अपने गांव के ही 22 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मछली चावल खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। प्रेमी युवक ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।

यह भी देखें :

इस मामले मे नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया युवक ने बताया की एक लड़की ने उसे अपने घर बुलाया था। उसके साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है। घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके वजह से उसे उलटी होने लगा। उसके दोस्त के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज चल रहा है। बहरहाल, नगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : प्रतिष्ठित डॉक्टर की कार से 14 साल के बच्चे का शव बरामद

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...